Chanakya Quotes in Hindi
कोई भी व्यक्ति अपने कार्यो से महान होता है, अपने जन्म से नहीं.
शिक्षा इंसान का सबसे अच्छा दोस्त है. एक शिक्षित इंसान हर जगह सम्मान पाता है, शिक्षा सुन्दरता को भी पराजित कर सकती है.
इस धरती पर तीन रत्न है, अनाज, पानी और मीठे शब्द – मुर्ख लोग पत्थरो के टुकडो को ही रत्न समझते है.
वह जो अपने समाज को छोड़कर दुसरे समाज को अपनाता है वह उस राजा के सामान है जो अच्छे रास्ते को छोड़कर दुराचारी रास्ते को अपनाता है.
जिस तरह गाय का बछड़ा हजारो गायो में अपनी माँ के पीछे जाता है उसी तरह मनुष्य के कर्म भी मनुष्य के ही पीछे जाते है.
इस बात को कभी व्यक्त मत होने दीजिये की आपने क्या करने के लिए सोचा है, बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ़ रहिये.
भाग्य पुरुषार्थ के पीछे चलता है, अर्थात पुरुषार्थ के व्दारा भाग्य अनुकूल हो जाता है.
कामी व्यक्ति सूक्ष्म कार्यों पर ध्यान नहीं दे सकता |
एक उत्कृष्ट बात जो शेर से सीखी जा सकती है वो ये है कि व्यक्ति जो कुछ भी करना चाहता है उसे पूरे दिल और ज़ोरदार प्रयास के साथ करे.
0 टिप्पणियाँ