रहस्यमयी ट्रेन जो यात्रियों सहित सुरंग में गायब हो गयी
दुनिया में बहुत ही रहस्यमयी घटनाएं हो चुकी हैं जिनका कोई भी तार्किक का वैज्ञानिक कारण आज तक नहीं समझा जा सका है अनसुलझे रहस्यों में से एक रहस्य यूरोप में यात्रियों सहित एक ट्रेन का गायब हो जाना है
हम आपको इस लेख में एक ऐसी ट्रेन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो सन 1911 में 106 यात्रियों सहित गायब हो गई थी सन 1911 में एक ट्रेन 106 यात्रियों के साथ एक सुरंग में प्रवेश करती है लेकिन बाहर नहीं निकलती वह वहां से रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाती है
सन 1911 में इटली में जेनेटी नाम की एक ट्रेन रोम स्टेशन से चली जिसे रास्ते में एक सुरंग से होकर गुजरना था जैसे ही जेनेटी ट्रेन सुरंग में घुसी अचानक से गायब हो गई ट्रेन के सुरंग से बाहर नहीं निकलने पर ट्रेन की बहुत खोजबीन की गई पर ट्रेन का कुछ भी पता नहीं चला बाद में दो लोग सुरंग के बाहर मिले उन व्यक्तियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन सुरंग के पास आयी वहां से एक रहस्यमयी धुआं उठा जिसे देखकर वो घबरा गए और ट्रेन से कूद गए
इसके बाद ट्रेन सुरंग में घुसी और बाहर नहीं निकली यह बातें सुनकर सभी लोग सन्न रह गए इस ट्रेन के बारे में यह कहा जाता है कि यह ट्रेन सुरंग में घुसने के बाद भूतकाल में चली गई यह ट्रेन उस समय से 71 साल पीछे 1840 में पहुंच गई थी
समाचार माध्यमों की माने तो ट्रेन गायब होने के बाद सन 1840 में मेक्सिको पहुंच गई थी मेक्सिको की एक डॉक्टर ने बताया था कि वह जिस अस्पताल में काम करती थी वहां रहस्यमयी तरीके से 104 लोगों को भर्ती कराया गया था जो सभी पागल थे लेकिन वो किसी तरीके से इतनी जानकारी दे पाते थे कि वो एक ट्रेन से यहां तक आए हैं
हैरतअंगेज बात यह भी थी कि उस समय कोई ऐसी ट्रेन नहीं बनी थी जो रोम से सीधे मेक्सिको जाती हो एक रहस्य यह भी था कि उनका मेक्सिको आने का कोई भी दस्तावेज वहां मौजूद नहीं था
यह घटना अभी भी दुनिया के लिए रहस्य बनी हुई है कई लोग इस ट्रेन को इटली जर्मनी तथा रोमानिया के कई हिस्सों में देखे जाने का दावा करते हैं यह देखी जाने वाली ट्रेन वैसी ही है जैसी 1911 में वह ट्रेन थी

0 टिप्पणियाँ