Latest

6/recent/ticker-posts

जयगढ़ के किले के खजाने का रहस्य

 


जयगढ़ के किले के खजाने का रहस्य 


राजस्थान भारत में एक अलग ही पहचान रखता है राजस्थान पूरे भारत में अपनी  वीरता साहस धैर्य व बलिदान के लिए प्रसिद्ध है राजस्थान की अपनी अलग विशेषता एवं महत्व है जब आप राजस्थान आते हैं तब आप इसको दिल से अनुभव कर सकते हैं राजस्थान अपने किलों दुर्गों तथा महलों के लिए भी प्रसिद्ध है। 

राजस्थान में बहुत से किले हैं जिनका अपना वैभवशाली इतिहास रहा है राजस्थान के इन्हीं वैभवशाली किलो में से एक जयगढ़ के किले के बारे में हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं

 राजस्थान में स्थित जयगढ़ का किला अपनी स्थापत्य कला के साथ  एक विशेष रहस्यमई खजाने के लिए प्रसिद्ध है जयगढ़ के किले में कई महल बगीचे शस्त्रागार तथा पानी की टंकियां है

 यह किला विश्व की सबसे बड़ी तोप जयबाण के लिए भी मशहूर है जयगढ़ के किले के बारे में कहा जाता है कि जयपुर के महाराज सवाई मानसिंह ने अपने खजाने को छुपाकर यहां रखा था।  

जब भारत में 1975 में आपातकाल लगाया गया उस समय इंदिरा गांधी ने जयगढ़ के किले में तलाशी अभियान चलाया था यह अभियान 10 जून 1976 से चालू होकर नवंबर 1976 तक चला था 

जब यह तलाशी अभियान खत्म हुआ तब सरकार ने यह कह दिया कि कोई खजाना नहीं मिला है। 

 लेकिन लोगों को इस बात का विश्वास नहीं हुआ क्योंकि जब सेना ने अपना तलाशी अभियान खत्म किया उसके बाद दिल्ली जयपुर राजमार्ग को 1 दिन के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था 

लोग यह भी बताते हैं कि इसी एक दिन में जयगढ़ के खजाने को ट्रकों में भरकर दिल्ली लाया गया था और सरकार ने इसे कहीं जनता से छुपा कर रख दिया था। 

 लेकिन इतिहासकारों का जयगढ़ के खजाने को लेकर भिन्न मत है  इतिहासकारों  का यह मानना है कि जय गढ़ के किले में खजाना था लेकिन महाराजा जयसिंह द्वितीय ने इस खजाने का इस्तेमाल जयपुर शहर को बसाने में लगा दिया था। 

 खजाने के साथ जो भी हुआ हो लेकिन आज भी जयगढ़ किले के खजाने का रहस्य बरकरार है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ