गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश मराठी में | गणेश चतुर्थी निमित्त मराठी शुभेच्छा संदेश
भगवान गणेश को मानने वाले संपूर्ण भारत में मिलेंगे पर महाराष्ट्र में भगवान गणेश की मान्यता तथा प्रतिष्ठा सर्वाधिक महाराष्ट्र में भगवान गणेश को मंगलकारी तथा मंगल मूर्ति देवता के रूप में पूजा जाता है
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव को प्रोत्साहन पेशवाओं के समय दिया गया था यह कहा जाता है कि पुणे में प्रसिद्ध कस्बा गणपति की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई ने की थी
आधुनिक गणेश उत्सव का स्वरूप जो दिखलाई पड़ता है वह लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा दिया गया है पहले गणेश उत्सव मात्र परिवारों तक ही सीमित था परंतु लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के प्रयासों से गणेश उत्सव राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया था
जब भारत में अंग्रेजों का शासन था उस समय समाज में बहुत ही भेदभाव तथा सद्भावना का भाव हो गया था तब लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव को सार्वजनिक महोत्सव बना दिया था
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के प्रयासों से गणेश उत्सव को लोगों में छुआछूत मिटाने तथा समाज को संगठित करने का जरिया बना लिया गया था
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव में लोगों के मन में देश प्रेम की भावना भर दी जिससे ब्रिटिश शासन नीवें हिलने लगी थीं
गणेश उत्सव का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान है
इस गणेश उत्सव पर आप अपने महाराष्ट्रीयन दोस्तों , रिश्तेदारों को मराठी में गणेश उत्सव के बधाई संदेश तथा शुभकामना संदेश भेजकर उनकी खुशी दोगुनी कर सकते हैं














0 टिप्पणियाँ