Latest

6/recent/ticker-posts

एक मंदिर का रहस्य जहां रुकने वाला हो जाता है ...| Mystery of a temple where people who stay overnight turn to stone


 

एक मंदिर का रहस्य जहां रुकने वाला हो जाता है .... 


दुनिया में बहुत सी अजीब जगह है जहां जाने से लोग कतराते हैं उनके बारे में बहुत समय से अजीब से किस्से प्रचलित हैं 

भारत में भी बहुत से स्थान ऐसे हैं जिनके बारे में आज भी अजीबोगरीब बातें कहीं जाते हैं भारत में मंदिरों की संख्या बहुतायत में हैं पर हम आपको एक अजीब मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं

 राजस्थान रजवाड़ों ,रेगिस्तान तथा वीरता के लिए प्रसिद्ध है वहां एक मंदिर है जिसके बारे में आश्चर्यजनक बातें आज भी कही जाती है इस मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि शाम को यहां जो कोई भी रहता है वह पत्थर का बन जाता है

 जिसके कारण शाम होते ही सभी लोग इस मंदिर से भागने लगते हैं यहां कोई भी नहीं रुकना चाहता यह मंदिर राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है इस मंदिर का नाम किराडू मंदिर है यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना है

 इस मंदिर की वास्तुकला में परंपरागत तथा बाहरी प्रभावों का मिश्रण मिलता है इस जगह को प्राचीन समय में विराट कूप बोला जाता था 

यहां शिव मंदिर तथा विष्णु मंदिर ही बचे हैं बाकी मंदिर खंडहर हो चुके हैं इस मंदिर का निर्माण किसने कराया इसके बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है

 किराडू मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि इस मंदिर में शाम के बाद जो भी रुकता है वह पत्थर का बन जाता है इस मान्यता के पीछे लोग यह बताते हैं कि कई वर्ष पहले एक साधु और उनके शिष्य यहां आए थे साधु अपने शिष्यों को मंदिर में छोड़कर घूमने चले गए जब वह वापस मंदिर आए तब उन्होंने देखा कि एक शिष्य की तबीयत खराब हो गई है 

साधु ने गांव वालों से मदद मांगी पर गांव के किसी व्यक्ति ने कोई सहायता नहीं की साधु ने क्रोधित होकर श्राप दिया कि गांव के सभी लोग सूर्यास्त होते ही पत्थर में रूपांतरित हो जाएंगे 

लोग यह भी बताते हैं कि गांव की एक स्त्री ने साधु के शिष्यों की सहायता की थी साधु ने उस स्त्री को गांव छोड़कर जाने के लिए कहा था तथा यह भी समझाया था कि पीछे मुड़कर मत देखना वह इस्त्री गांव छोड़कर जाने लगी और उसने पीछे मुड़ कर देख लिया वह भी पत्थर में बदल गई आज भी उस स्त्री की मूर्ति मंदिर से कुछ दूरी पर स्थापित है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ