Latest

6/recent/ticker-posts

व्हाट्सएप से कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्र कैसे डाउनलोड करें | How to Download Covid-19 Vaccination Certificate From Whatsapp

 




Whatsaap से Covid -19 टीकाकरण प्रमाणपत्र कैसे डाउनलोड करें

कोविड-19 महामारी अभी भी दुनिया में फैली हुयी है तथा  दुनिया के देशों में परेशानी का कारण बना हुआ है  कोरोना के कारण बहुत सारे लोग बीमार हुए  तो बहुत से लोग दुनिया छोड़कर चले गए। कोविड -19  भारत में भी लोगों को  संक्रमित कर रहा है तथा परेशानी का सबब बना हुआ है। 

कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय मास्क पहनना, सामाजिक दूरी तथा कोविड-19 का टीकाकरण है। टीकाकरण कोरोना संक्रमण से होने वाले प्रभाव को कम कर देता है तथा आपको अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आने देता। 

कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज़ लेना बहुत ही जरूरी है। यह आपको कोरोना के गंभीर प्रभाव से रक्षा करता है।  कोविड-19 के दोनों डोज़ लेने के बाद आपको इसका प्रमाण पत्र मिलता है। 

कोविड -19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आपको कई जगह मदद करता है जैसे एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर आपको सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा। सिनेमा या मूवी देखने जाने के लिए आपको सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।

 इसलिए इस पोस्ट में  हम आपको कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट व्हाट्सएप से कैसे डाउनलोड करेंगे।  इसके बारे में बताएंगे 

 1 : सबसे पहले आपको MyGov Corona Helpdesk  चैटबॉट का नंबर  +91-9013151515 को अपने मोबाइल में सेव करना पड़ेगा। 

2 .  नंबर सेव करने के बाद व्हाट्सएप ओपन करना पड़ेगा।

 3. MyGov Corona Helpdesk  चैटबॉट नंबर को व्हाट्सएप में सर्च करना पड़ेगा।

4 . MyGov Corona Helpdesk  चैटबॉट को ओपन करके उसके चैटबॉक्स में COVID Certificate' या ‘Download Certificate'  टाइप करके सेंड करना पड़ेगा। 

5. इसके बाद MyGov Corona Helpdesk  चैटबॉट आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंक का ओटीपी भेजेगा, जिसे आपको चैटबॉक्स में  टाइप करके सेंड करना पड़ेगा।

6. अब आपके मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी मेंबर की एक लिस्ट दिखायी देगी। 

7. आपको जिस मेंबर का सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है उस मेंबर का सीरियल नम्बर टाइप करके सेंड कर दीजिये। 

8. आपके सीरियल नम्बर भेजने के बाद उस मेंबर का सर्टिफिकेट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए मिल जायेगा 


नोट : वैक्सीन सर्टिफिकेट किसी के साथ शेयर ना करें। इसमें आपकी बहुत सी जानकारी होती है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ