दशहरा की शुभकामनाएं हिंदी में
दशहरा का त्यौहार पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को होने वाले उत्सव को दशहरा कहते हैं। दशहरा नवरात्रि के दस दिनों तक चलने वाले उत्सव के भव्य समापन की तरह है। लोग इस दिन रामलीला का मंचन करते हैं । रामलीला के अंत में भगवन राम के रूप में जो पात्र होते हैं वो रावण के पुतले का दहन करते हैं।
दशहरा का त्योहार भारत की अर्थव्यवस्था में भी बहुत बड़ा योगदान देता है क्योंकि जो लोग पंडालों और मूर्ति निर्माताओं स्थानीय दुकान और स्टाल मालिकों, रंगमंच आदि की तैयारी में शामिल होते हैं। सभी को इस त्योहार के लिए काम करने का मौका मिलता है।
दशहरा में कई जगह मेलों आयोजन होता है जहा बच्चे और बड़े खूब उत्साह के साथ शामिल होते हैं। बच्चों के लिए घरों में नयी पोशाके ली जाती हैं। घरों में पकवान बनाये जाते हैं। लोग अपने अपने घरों को खूब अच्छे ढंग से सजाते है।
दसहरे का त्यौहार घरों में खुशियां लेकर आता है। लोग आपस के लड़ाई झगड़ा भूलकर बहुत ही स्नेह एवं प्रेम से इस त्यौहार को मानते हैं
इस दसहरा पर हम आपके लिए लाये हैं दसहरे पर दी जाने वाली बधाई संदेशों से युक्त चित्र और स्टेटस जिन्हे आप अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।





0 टिप्पणियाँ