Latest

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि की शुभकामनाएं हिंदी में | Happy Navratri Wishes in Hindi

  नवरात्रि की शुभकामनाएं हिंदी में


नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है जो 9 दिनों तक चलता है नवरात्रि का शाब्दिक अर्थ होता है नौ रातें यानि नौ रात्रियों तक चलने वाला त्यौहार नवरात्रि का त्यौहार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के रूप में भी मनाया जाता है

 नवरात्रि दुनिया भर के हिंदुओं द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है पौराणिक कथा आती है कि महिषासुर नामक राक्षस को भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त था कि वह किसी से नहीं हार सकता उसे सिर्फ एक महिला ही हरा सकती है

 महिषासुर नामक राक्षस ने पृथ्वी तथा देवलोक में बहुत उत्पात मचाया जिससे परेशान होकर देवताओं ने मां दुर्गा का आह्वान किया तथा उनसे महिषासुर का वध करने का अनुरोध किया मां दुर्गा तथा महिषासुर के बीच 15 दिनों से अधिक समय तक युद्ध हुआ

 मां दुर्गा को भ्रमित करने के लिए महिषासुर लगातार अपना रूप बदलता रहता था जब उसने भैंसे का रूप धरा तब माँ दुर्गा ने अपने त्रिसूल से उसका वध कर दिया 

 इसी विजय के उपलक्ष्य में नवरात्री मनाई जाती है यहां पर हम आपको कुछ बेहतरीन नवरात्रि की शुभकामनाएं संदेश फेसबुक था व्हाट्सएप स्टेटस दे रहे हैं जिसे आप अपने परिजनों के साथ साझा कर सकते हैं






happy navratri in hindi


सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।



shubh navratri


या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।


happy durga puja

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:
स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।

दारिद्र्यदु:खभयहारिणि का त्वदन्या
सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽ‌र्द्रचित्ता॥


"हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
शुभ नवरात्रि"



माता तेरे चरणों मे
भेंट हम चढ़ाते हैं।
कभी नारियल तो
कभी फूल चढ़ाते हैं।
और झोलियाँ भर भर के
तेरे दर से लाते हैं।
Happy Navratri



माँ की आराधना का ये पर्व हैं,
माँ के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं,
बिगड़े काम बनाने का पर्व हैं,
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व हैं
शुभ नवरात्रि



माता आयी है, खुशियों के भंडार लायी है
सच्चे दिल से तो मांग कर देखो
माँ की तरफ से कभी ना नहीं होगी
तो प्रेम से बोलो “जय माता दी”
हैप्पी नवरात्रि




माँ की शक्ति का वास हो
संकटों का नाश हो
हर घर में सुख शांति का वास हो
जय माता दी
हैप्पी नवरात्रि




सच्चा है माँ का दरबार
मैया सब पर दया करती समान
मैया है मेरी शेरोंवाली
शान है माँ की बड़ी निराली
Happy Navratri




माँ भरती झोली खाली
माँ अम्बे वैष्णो वाली
माँ संकट हरने वाली
माँ विपदा मिटाने वाली
माँ के सभी भक्तो को
नवरात्रि की शुभकामनाएं




माँ दुर्गा आपको अपनी 9 भुजाओं से बल, 
बुद्धि, ऐश्वर्या, सुख, स्वास्थ्य, 
शान्ति, यश, निरभीखता, 
सम्पन्नता, प्रदान करें।
नवरात्रि की शुभकामनाएं



सुख, शान्ति एवं समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप एवं आप के परिवार को
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.



लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
इस नवरात्रि यही हैं हमारी दुआ
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ